Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

 मोहन साहू 9479964395

डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

 डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार 





सारनी। (गणतंत्र वार्ता) डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी संतोष जत्ती करीब एक माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके पास से 19 लाख18 हजार रुपए बरामद किये। वही फरियादी के खाते में पूर्व में जमा किए गए 3 लाख की राशि भी जब्त की गई। कुल 22 लाख18 हजार की राशि बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को बैतूल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी को 10 मई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि शांतीलाल सलाम की शिकायत पर आरोपी संतोष जत्ती ने विश्वास में लेकर खाली चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ीपूर्वक कुल ₹22,48,240/- की राशि विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर ली थी। जिसमें 07.04.2022 को चेक क्रमांक 4153 के माध्यम से ₹95,000/- मोहित अरोरा को,18.04.2022 को चेक क्रमांक 4159 से ₹85,000/- कमला जत्ती को,

22.04.2022 को चेक क्रमांक 41584 से ₹1,40,000/- मोहित अरोरा को,14.07.2022 को चेक क्रमांक 641564 से ₹3,50,000/- पुष्पा जत्ती को

10.08.2022 को चेक क्रमांक 4162 से ₹7,05,080/- 23.08.2022 को चेक क्रमांक 4161 से ₹4,01,080/- 21.10.2022 को पुनः चेक क्रमांक 4161 से ₹4,07,080/- ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी संतोष जत्ती के विरुद्ध धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Post a Comment

0 Comments