Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

 मोहन साहू 9479964395

जल गंगा अभियान के तहत श्रमदान कर की वार्ड 10 सार्वजनिक कुएं की सफाई

 जल गंगा अभियान के तहत श्रमदान कर की वार्ड 10 सार्वजनिक कुएं की सफाई 






सारनी।( ब्यूरो )नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 10 स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान कर सफाई की गई। कुएं के भीतर से गंदगी निकाली गई। वहीं उसकी दीवारों से खरपतवार नष्ट की गई। विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के सतत यह अभियान चलाया जा रहा है। I


मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एव आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 16 अप्रैल को नगर पालिका के कर्मचारियों एवं वार्ड के लोगों ने श्रमदान कर वार्ड 10 के सार्वजनिक कुएं की सफाई की। कुएं के भीतर काफी मात्रा में कचरा एवं काई जमा हो गई थी। इसे निकाला गया। कुएं के भीतर उतरकर कर्मचारियों ने दीवारों से खरपतवार एवं झाड़ियां हटाई। उक्त कुएं के पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार वार्ड 10 एवं टैंकरों के माध्यम से शहर में सप्लाई करने के लिए किया जाता है। इस मौके पर पार्षद भीम बहादुर थापा, शिवकली बबलू नरें, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments