Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

 मोहन साहू 9479964395

रामरख्यानी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति का दिया संदेश

रामरख्यानी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति का दिया संदेश 





सारनी। (गणतंत्र वार्ता)नगर में गणतंत्र दिवस का पर्व रामरख्यानी ने स्टेडियम में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्लांट के मुख्य अभियंता वीके कैथवार ने ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद परेड को सलामी दी। स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा शानदार झांकी और सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया।  उन्होंने कहा कि आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान के चलते गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहे है। हम सब का उद्देश्य एक समृद्ध, समावेशी, सशक्त और विकसित भारत बनाना है। विद्युत किसी भी देश के विकास में अहम भूमिका होती है। अब यहां पर 660 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल इकाई की स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं विद्युत कर्मचारियों के लिए नई इंसेंटिव पॉलिसी लागू हो गई है। राम लखन स्टेडियम में दोपहर तक विभिन्न आयोजन चलते रहे। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने परेड, झांकी, सांस्कृतिक नृत्य देखने पहुंचे थे।

इन स्कूल को मिला पुरस्कार 


परेड 

समूह अ में प्रथम नवचेतना विद्यालय, द्वितीय संत फ्रांसिस स्कूल, समूह ब में प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर, द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समूह स में प्रथम सेंट मार्क हायर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय उच्चतर माध्यमिक शाला सारनी, समूह द  प्रथम में इंदिरा गांधी महाविद्यालय बगडोना रहा।


झांकी 


समूह अ में प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर, द्वितीय शासकीय आजाक प्राथमिक स्कूल पाठाखेड़ा, समूह ब में प्रथम केंद्रीय विद्यालय सारनी । समूह स में प्रथम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी, समूह द में इंदिरा गांधी महाविद्यालय द्वितीय सतपुडा आईटीआई रहा।


नृत्य समूह 

 समूह अ में प्रथम नो चेतन विद्यालय द्वितीय दिल्ली पब्लिक स्कूल, समूह ब में प्रथम बालाजी इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय संत फ्रांसिस स्कूल, समूह स में दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी, समूह द में प्रथम इंदिरा गांधी महाविद्यालय को पुरस्कार दिया गया वहीं प्लांट की झांकी निकाली गई जिसमें दो और तीन एवं चार चार प्लांट को प्रथम पुरस्कार मिला द्वितीय पुरस्कार सेवाएं व्रत एक व दो कि संयुक्त झांकी को दिया गया। इसके अलावा बैंड डिस्प्ले और व्यवस्था एमजीएम स्कूल व संत फ्रांसिस स्कूल द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments